फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर गिरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, हड़कंप

Fri, 07 Apr 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारे ने मचाया हड़कंप
विज्ञापन
आकाश में उड़ रहे एक गुब्बारे से गिरी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से गुरुवार रात हड़कंप मच गया। आननफानन सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड ने जांच की। पुलिस का कहना है कि गुब्बारे में बंधी डिवाइस को आईआईटी के छात्रों ने शोध के लिए हवा में छोड़ा था। इसके बाद लोगों की चिंता दूर हुई।
विज्ञापन


सकरन के दम्मन बेलवा गांव में गुरुवार रात लोग सो रहे थे। इसी दौरान एक बड़ा सा गुब्बारा गांव के पास आसमान में मंडराने लगा। कुछ लोग उठे तो गुब्बारा देख डर गए। गुब्बारे से एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बंधी थी। देखते ही देखते यह डिवाइस गांव के रामलखन वर्मा की छत पर गिर गई। इससे हड़कंप मच गया।

डिवाइस में बम होने की अफवाह से पूरा परिवार घर छोड़ खेत की तरफ आ गया। देखते ही देखते गांव के लोग भी एकजुट हो गए। उधर, सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष केपी यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने डिवाइस को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस डिवाइस को लेकर थाने पहुंची, जिसको थाने से दूर एक पेड़ पर रख दिया गया।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते के साथ विशेषज्ञों की टीम शुक्रवार को थाने पहुंची। यहां पर टीम ने करीब एक घंटे तक डिवाइस की जांच पड़ताल की। प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि डिवाइस में कोई विस्फोट का प्रयोग नहीं हुआ है। इसे किसी आईआईटी के छात्रों ने शोध के लिए गुब्बारे में लगाकर आसमान में छोड़ा था।

यह डिवाइस मौसम की जानकारी के लिए छोड़ी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि आईआईटी के छात्रों द्वारा ऐसे डिवाइस लगे गुब्बारे आकाश में छोड़ा जाना एक सामान्य बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें