फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित खानपान से 14 रिक्रूट बीमार

Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पीटीसी में दूषित खानापान से वहां पर ट्रेनिंग ले रहे 14 रिक्रूट बीमार पड़ गए। इनमें से 10 को पीएसी अस्पताल व चार जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीटीसी में इन दिनों करीब 100 रिक्रूट पुलिस की ट्रेनिंग ले रहे हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि शुक्रवार को अचानक 14 जवानों ने बिस्तर पकड़ लिया। जानकारी मिलते ही पीटीसी के अधिकारी हरकत में आए। इसके बाद चिकित्सकों की एक टीम पीटीसी पहुंची। यहां पर 100 जवानों का चेकअप किया। इनमें करीब 14 जवान पीलिया के शिकार मिले।

इनमें से 10 जवानों को पीएसी के ही अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जबकि  प्रशांत, सूरज, प्रकाश व मनोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिला अस्पताल पहुंचने के बाद ये जवान बीमारी के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। वहीं चिकित्सकों का कहना था कि दूषित भोजन व पानी पीने की वजह से ये जवान बीमार हुए हैं।
विज्ञापन


एडीजी, पीटीसी एमके बसाल ने बताया कि जवानों की बीमारी की सूचना मिलते ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान दूषित पानी पीने से बीमार हुए हैं, या फिर कैंटीन का दूषित भोजन करने से बीमार हुए हैं। इस बात की जांच कराई जा रही है।

कैंटीन के राशन, भोजन, पानी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं। वहीं पीटीसी क्षेत्र में जितने भी नल व हैंड पाइप लगे हैं, सभी के  पानी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें