फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के राजापुर स्थित कानपुर इलेक्ट्रानिक कंपनी के गोदाम में रविवार रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, तब तक करीब 70 लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया। अगर समय से आग न बुझाई जाती तो गोदाम में भरे करोड़ों के इलेक्ट्रानिक सामान जलकर नष्ट हो जाते।
विज्ञापन

लहरपुर के इंद्रानगर निवासी महमूब ने बताया कि वह कई लोगों के साथ मिलकर इलेक्ट्रानिक सामानों का कारोबार करते हैं।
उनका लहरपुर इलाके के राजापुर स्थित कानपुर इलेक्ट्रॉनिक कंपनी के नाम से गोदाम है। जिसमें देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिससे गोदाम में रखे कूलर, वाशिंग मशीन, कुर्शी, मेज, अलमारी, गीजर आदि सामान जलने लगा। घटना के समय वहां दो कर्मचारी भी मौजूद थे। आग लगने पर कर्मचारियों ने दमकल टीम को सूचना दी। खबर पाकर दमकल टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। गोदाम स्वामी के मुताबिक, आग लगने से करीब करीब 70 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें