फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लड़खड़ाई बिजली व्यवस्था, 20 गांव की आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। कल्ली चौराहा इलाके में करीब 20 गांवों में तीन दिन से विद्युत आपूर्ति बेपटरी हो गई है। यहां पर आठ घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद अफसर फोन नहीं उठाते है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

कल्ली चौराहा इलाके के उत्तरधौना, कल्ली चौराहा, हरसानी, सुजानपुर, जुगुल बिहारपुर, मरेली, प्रतापपुर, पच्चीसा, लोकनापुर, करखिला, अमटामाऊ, बानपुर, भट्टपुर, खरगापुर, जमुनापुर, हाजीपुर में आपूर्ति बिगड़ चुकी है। इससे कल्ली चौकी स्थित जन सुविधा केंद्र, बैंक सहित अन्य कार्यालयों में कामकाज बाधित हो रहा है। यह केवल शोपीस बनकर रह गए है। ग्रामीणों का कहना है दो घंटे बिजली आती है और उसके बाद में चली जाती है। मिश्रिख पावर हाउस का फोन मिलाया जाता है तो रिसीव ही नहीं होता है। मिश्रिख अवर अभियंता अमरीश कुमार का फोन भी मिलाया गया। लेकिन उनका भी फोन रिसीव नहीं हो रहा है। इससे ग्रामीणों को दुश्वारियां उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें