सीतापुर। शहर के भवानीपुर उपकेंद्र की बिजली सप्लाई बृहस्पतिवार सुबह करीब डेढ़ घंटे बंद रही। करीब 30 मोहल्लों की एक लाख आबादी प्रभावित हुई। अनुरक्षण कार्य के कारण पुराने सीतापुर के कई मोहल्लों में दो घंटे बिजली गुल रही।
भवानीपुर उपकेंद्र से शहर व ग्रामीण इलाके में बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक बिजली गुल हो गई। लोगों ने समझा कि कुछ देर बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी। जब 15 से 20 मिनट बाद भी बिजली नहीं आई और घरों में पानी की किल्लत उत्पन्न हो गई तो उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करवाई।
करीब डेढ़ घंटे बाद 9:30 बजे बिजली सप्लाई बहाल हो सकी। वहीं पुराने सीतापुर में बड़ा इमामबाड़ा के पास लगे ट्रांसफार्मर से जुड़े मोहल्लों में दो घंटे सप्लाई बंद रही। इससे गर्मी में लोग परेशान रहे। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि अचानक फॉल्ट आने की वजह से दिक्कत हुई थी।