फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: निरीक्षण में बंद मिलीं चार सहकारी समितियां

Thu, 26 Jun 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। एसडीएम राखी वर्मा ने बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र में साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र की साधन सहकारी समिति दहावा, मानपारा, कसमंडा व जगदीशपुर बंद मिलीं।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति थाना पट्टी में चार टन यूरिया, पांच टन डीएपी का स्टॉक मिला। कमलापुर समिति पर 18 मीट्रिक टन यूरिया, चार मीट्रिक टन डीएपी तथा 24 नग नैनो यूरिया का स्टॉक मिला। जुंधौरा साधन सहकारी समिति पर यूरिया की 13 बोरियां स्टॉक में पाई गईं। सचिव ने बताया कि दिसंबर 2024 से कोई स्टॉक नहीं आया है। एसडीएम राखी वर्मा ने बताया कि किसानों को आसानी से खाद उपलब्ध कराने के उद्देश्य से समितियों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें