फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुराने सीतापुर में आठ घंटे गुल रही बिजली

Sat, 04 Jan 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भवानीपुर उपकेंद्र से जुड़े पुराने सीतापुर इलाके में शुक्रवार को आठ घंटे बिजली गुल रही। मन्नी चौराहा इलाके में बिजली न आने से लोगों को काफी दिक्कतें हुईं। इन्वर्टर डिस्चार्ज होने से कई घरों में अंधेरा पसर गया। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई।
विज्ञापन

पुराने सीतापुर उपकेंद्र से जुड़े मन्नी चौराहा इलाके में शुक्रवार को केबल बदला गया। इस वजह से सुबह 10 से शाम छह बजे तक शटडाउन लिया गया था। इस लंबी कटौती के कारण तीन से चार घंटे के अंदर घरों में रखे इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए।
बिजली न आने से दोपहर के समय घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया। लोगों ने निजी हैंडपंप के जरिए पानी की जरूरत पूरी की। ठंड में लोग पानी गर्म करने व हीटर चलाने के लिए भी परेशान दिखे। एसडीओ हिमांशु पटेल ने बताया कि शाम छह बजे बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें