हरगांव। हरगांव के महोली तिराहे के पास सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में मृतका का पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
कल्याणपुर गांव निवासी माया (75) अपने पुत्र रामपाल (35) के साथ बाइक से हरगांव जा रही थीं। रास्ते में बाइक पीछे से आ रही तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में माया देवी का गला कटकर धड़ से अलग हो गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र रामपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें हरगांव सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने क्रेन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की है। थानाध्यक्ष बलवंत शाही ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।