सीतापुर। रामपुरकलां के सुर्जनपुर गांव निवासी बुजुर्ग की रविवार शाम संदिग्ध हालात में आग लगने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी बुजुर्ग सीता (65) अपने चचेरे भाई किशोरी लाल के यहां काफी समय से रहते हैं। घर के पीछे वह कुटी बनाकर रहते हैं। रविवार को बिस्तर पर वह मृत हालत में पाए गए।
सीओ सिधौली कपूर कुमार ने बताया कि बिस्तर पर जलने के निशान थे। करीब 30 साल पहले उनकी पत्नी उन्हें छोड़कर जा चुकी थी। आशंका है कि बीड़ी जलाते समय आग लगी, जिसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग होने के कारण वह ज्यादा चल नहीं पाते थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।