फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क हादसों में आठ लोग जख्मी

Fri, 29 May 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग जख्मी हो गए। महमूदाबाद में बिसवां मार्ग पर अतरौली गांव के पास बृहस्पतिवार को बिलौली बाजार निवासी शेखर ई रिक्शा में सवारियां लेकर महमूदाबाद से बिलौली जा रहे थे। पीछे से आ रही कार की टक्कर लगने से ई रिक्शा पलट गया। फ्रिज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लादकर जा रहा एक अन्य ई रिक्शा भी कार की चपेट में आ गया। हादसे में बिलौली बाजार निवासी शाहनवाज (12), मोहम्मद नदीम (15), पचदेवरा निवासी जूली (18) व एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गए।
विज्ञापन

हरगांव के टिल्ला गांव निवासी जगत पाल (40) शुक्रवार को बाइक से कहीं जा रहे थे। कल्याणपुर मोड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। हादसे में जगत पाल जख्मी हो गए। दूसरा बाइक सवार भाग गया। बुधवार रात सिधौली कस्बे में नेशनल हाईवे पर काली माता मंदिर के पास एक डंपर ओवरटेक करते समय दूसरा डंपर उससे टकरा गया। हादसे में डंपर चालक रायबरेली के बछरावां के जलालपुर गांव निवासी नीरज (22) घायल हो गए। संदना में समसापुर गांव निवासी आशाराम (57) बुधवार को पत्नी मीना (55) व पोती अंशिका के साथ बाइक से तेरवा गांव से लौट रहे थे। तेरवा-गोंदलामऊ मार्ग सामने से आ रहे ऑटो से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में मीना व आशाराम चोटिल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मीना को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें