सीतापुर। तालगांव के मोहरैया खुर्द गांव निवासी शिवांकी सिंह (30) का शव बृहस्पतिवार को घर में फंदे पर लटका मिला। उनके पिता सर्वेश सिंह ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
लखीमपुर खीरी के नीमगांव के बहादुरपुर गांव निवासी सर्वेश सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री शिवांकी का विवाह अप्रैल 2024 में तालगांव के मोहरैया खुर्द निवासी अरुण सिंह से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुरालीजन कार की मांग को लेकर आए दिन शिवांकी को प्रताड़ित करते थे। सर्वेश ने बताया कि गांव के व्यक्ति ने बृहस्पतिवार को सूचना दी कि शिवांकी की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया गया है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक अनूप शुक्ल ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)