फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टायफाइड के आठ, मलेरिया के छह और मरीज मिले

Thu, 18 Sep 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में मलेरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में हुई जांच में पांच व मिश्रिख में एक मरीज मलेरिया से संक्रमित मिला है। आठ मरीज टायफाइड से ग्रसित मिले हैं। इन मरीजों का इलाज शुरू करवा दिया गया है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की पैथाेलॉजी में बृहस्पतिवार को 350 मरीजों की जांच की गई। इसमें मलेरिया के पांच व टायफाइड के छह मरीज मिले। इन मरीजों को पांच दिन की दवा देते हुए डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है। सीएचसी मिश्रिख में एक मरीज मलेरिया से पॉजिटिव मिला है। टायफाइड के दो मरीज मिले। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें