फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कुशोत्पाटनी अमावस्या पर दान देकर कमाया पुण्य

Sat, 23 Aug 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अमावस्या पर चक्रतीर्थ में स्नान करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
नैमिषारण्य/लहरपुर। भाद्र मास की शनिश्चिरी कुशोत्पाटनी अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने आदि गंगा गोमती व चक्रतीर्थ में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान व पूजन के बाद पुरोहितों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य व यश अर्जित किया। शनिवार के दिन अमावस्या पड़ने के कारण श्रद्धालुओं ने शनि की कृपा पाने के लिए काली वस्तुओं का दान भी किया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन

नैमिष पहुंचे श्रद्धालुओं ने शुक्रवार रात 12 बजे से स्नान-दान का क्रम शुरू कर दिया था। चक्रतीर्थ व गोमती में स्नान एवं आचमन मार्जन के उपरांत श्रद्धालुओं ने पुरोहितों को अन्न एवं दक्षिणा भेंट कर पुण्य लाभ अर्जित किया। अपने पितरों की शांति के लिए पिंडदान और पितृदोष से मुक्ति के लिए पूजन किया।
इसके उपरांत ललिता देवी मंदिर, कालीपीठ, हनुमान गढ़ी, सूत गद्दी, व्यासगद्दी, देवपुरी मंदिर, बालाजी मंदिर, देवदेवेश्वर में माथा टेककर मनौतियां मांगी। स्नान दान का क्रम शनिवार देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान प्रसिद्ध शिव मंदिरों में पूरे दिन पूजा, पाठ व अनुष्ठानों का दौर चलता रहा। वर्षभर पूजन के लिए श्रद्धालु कुश भी खरीदकर ले गए। लहरपुर के सूर्यकुंड मंदिर प्रांगण स्थित सरोवर में स्नान कर श्रद्धालुओं ने भोलेशंकर की पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि भाद्रपद कृष्ण शनिश्चरी अमावस्या पर स्नान-दान का विशेष महत्व है। अमावस्या के अवसर पर सभी को पितरों की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इससे उन्हें शांति और तृप्ति मिलती है। इस दौरान आयोजित भंडारों में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां मेले का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें