फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ई-पाॅस मशीन खराब, बिना बीज लिए लौटे किसान

Wed, 20 Nov 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कतार में लगे किसान।
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। इस समय गेहूं की बोआई का सीजन चल रहा है, लेकिन ई-पाॅस मशीन में तकनीकी खराबी के कारण अंगूठा न लगने से किसानों को बीज नहीं मिल पा रहा है। राजकीय बीज भंडार पर मंगलवार को बीज के लिए सुबह से ही क्षेत्रीय किसानों की लंबी लाइन लग गई, लेकिन ई-पाॅस मशीन में किसानों के अंगूठे स्कैन न होने से वितरण शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन


किसान दिनभर इंतजार करते रहे और शाम को खाली हाथ लौट गए। राजकीय बीज भंडार केंद्र के प्रभारी देशराज ने बताया कि सोमवार शाम 120 क्विंटल गेहूं का बीज आया था। मंगलवार सुबह कुछ बीज वितरित करने के बाद ई-पाॅस मशीन में तकनीकी खराबी आने से किसानों के फिंगर प्रिंट नहीं ले रही थी। इसकी सूचना केंद्र पर चस्पा कर दी गई।

इसके बाद भी किसान केंद्र पर डटे रहे। बच्चा लाल, रामदयाल, राम यज्ञ, वंशीधर, ओम शुक्ला, भुलावन, गया शुक्ला, राधेश्याम, दीनानाथ शुक्ल, सोमनाथ पांडेय, विपिन, बाबूराम सहित सैकड़ों किसान देर शाम तक ई-पाॅस मशीन ठीक होने की उम्मीद में इंतजार करते रहे। हालांकि, उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। एडीओ कृषि जावेद अख्तर ने बताया कि ई-पाॅस मशीन में खराबी की सूचना अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें