सीतापुर। यातायात माह में चालान की कार्रवाई में सदर व महोली सर्किल अब तक सबसे फिसड्डी हैं। 18 दिनों की कार्रवाई में सबसे कम चालान इनके ही क्षेत्र में काटे गए हैं। इससे उलट शहर कोतवाली, खैराबाद व रामकोट थाने में अधिक कार्रवाई होने से सिटी सर्किल अभी सबसे आगे है।
जिले में कुल आठ क्षेत्राधिकारियों का सर्किल है। इसमें सिटी, सदर, महोली, लहरपुर, बिसवां, सिधौली, मिश्रिख और महमूदाबाद शामिल हैं। यातायात विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक 18 नवंबर तक सदर सर्किल ने सबसे कम सिर्फ 762 चालान काटे हैं।
महोली सर्किल में चालानों की संख्या 916 है। अन्य सर्किलों की स्थिति सामान्य है। खैराबाद में अब तक के सबसे अधिक 2464 चालान काटे गए हैं, जो कि सिटी सर्किल के तहत आते हैं। शहर कोतवाली पुलिस 984 चालान काट कर दूसरे स्थान पर है। इस कारण ही सिटी सर्किल अव्वल है। (संवाद)