थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में गोबरहिया नदी में नहाने गए एक युवक की डूब कर मौत हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने शव निकाल लिया है।
थानगांव थाना क्षेत्र के ईटगांव निवासी छोटू (28) पुत्र राम लखन शनिवार की दोपहर गांव के करीब ही बह रही गोबरहिया नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। जिसकी वजह से वह नदी में डूब गया। आसपास मौजूद लोग जब काफी देर तक उसे पानी से बाहर निकलते नहीं देखा तो परिवार वालों को सूचना दी।
परिवार व गांव के लोग मौके पर पहुंचे। नदी में डूबे छोटू की तलाश शुरू की।ग्रामीणों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से कुछ देर बाद नदी में डूबे युवक का शव बरामद कर लिया। परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गए हैं। इस मामले में परिवार वालों की तरफ से न ही पुलिस को सूचना दी गई और न ही शव का अंतिम संस्कार किया गया था।