फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ड्रोन से हुई यातायात की निगरानी

Sun, 19 Oct 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। धनतेरस पर शनिवार को शहर के मुख्य बाजार में किसी भी वाहनों को प्रवेश करने नहीं दिया गया। 13 स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका गया। ई रिक्शों का संचालन थमा रहा।
विज्ञापन


लालबाग मुख्य बाजार में विभिन्न शिफ्टों में ड्रोन उड़ाकर यातायात की निगरानी की गई। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि धनतेरस पर्व पर किसी का चालान नहीं काटा गया। लोगों को हिदायत देकर नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

धनतेरस पर लालबाग चौराहे से घंटाघर चौराहे तक ही मुख्य बाजार लगता है। इसमें सर्राफा बाजार, कपड़ा बाजार, बर्तन बाजार में धनतेरस पर विशेष रौनक व भीड़ रहती है। शनिवार को सुबह से ही इन इलाकों में लोग खरीदारी करने उमड़े।
विज्ञापन


देर रात तक भीड़ रही। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन यहां जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके अलावा लालबाग पार्क के पीछे की तरफ वाहनों की अस्थाई पार्किंग कराई गई। इस मुख्य मार्ग पर कई गलियां भी हैं।

वहां पर भी बैरीकेड लगाकर लोगों को रोका गया। यहां पर भी यातायात पुलिस को तैनात किया गया है। यातायात पुलिस ने अपने दिवाली ब्लूप्रिंट पर ही काम किया। इस पूरी कवायद में 115 पीआरडी, सात टीएसआई व 26 कांस्टेबल रहे मुस्तैद रहे। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि यातायात नियंत्रित किए जाने के साथ ही सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें