सीतापुर। जिले के सभी 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर दिवाली पर 24 घंटे इलाज की सुविधा मौजूद रहेगी। विशेषज्ञ चिकित्सक भी जरूरत पर उपलब्ध रहेंगे। सीएचसी अधीक्षकों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई है।
सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि दिवाली पर जिला अस्पताल में तो पहले से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीएचसी में भी इलाज की पूरी सुविधा मिलेगी। सीएचसी अधीक्षकों सहित अन्य चिकित्सकों की छुट्टियां रद कर दी गई है।
दिवाली के दिन प्रत्येक सीएचसी पर अधीक्षक मौजूद रहेंगे। साथ ही चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टॉफ उपलब्ध रहेगा। प्रत्येक सीएचसी पर दो-दो एंबुलेंस की सुविधा रहेगी। मरीजों का प्राथमिकता तौर पर पहले सीएचसी में इलाज करवाया जाएगा। अगर मरीज की हालत गंभीर होती है तो एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल रेफर किया जाएगा।