फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए शादी से किया इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। वधू पक्ष ने तिलक के बाद अतिरिक्त दहेज की मांग करने का आरोप लगाया है। अतिरिक्त दहेज न देने पर वर की दूसरी जगह शादी करने की धमकी दी जा रही है। इस मामले में वधू पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के चंदनपुर में रहने वाली एक महिला के मुताबिक उसने बेटी की शादी कमलापुर थाना क्षेत्र के गवहिया मजरा बेहटा निवासी कुलदीप के साथ की थी। 30 अप्रैल 2019 को तिलकोत्सव कार्यक्रम हो गया। तिलक में हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया गया।
इसके बाद वर पक्ष से कई बार शादी की तारीख निर्धारित करने को कहा गया, लेकिन हर बार वह लोग टाल-मटोल करते रहे। आरोप है कि अब वर पक्ष द्वारा दहेज में दो लाख रुपये नगद व दो लाख के सामान की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

जब वर पक्ष से असमर्थता जताई गई तो दूसरी जगह शादी करने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वर पक्ष के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की है। सीओ अंकित कुमार ने बताया जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें