फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फिटनेस न होने पर डबल डेकर बस सीज

Mon, 09 Mar 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुतुबनगर। फिटनेस न होने पर डबल डेकर बस को पिसावां पुलिस ने सीज कर दिया है। पुलिस के मुताबिक यह बस बिना परमिट व कागजात के कई महीनों से सीतापुर, हरदोई, बरेली होते हुए पानीपत तक यात्रियों को ले जा रही थी।
विज्ञापन


सोमवार को कुतुबनगर चौकी प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने चेकिंग के दौरान बस को रोका और दस्तावेज मांगे। चालक व परिचालक कागजात नहीं दिखा सके। जांच में बस की फिटनेस समाप्त पाई गई। पुलिस ने बस को सीज करने की कार्रवाई की। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बिना फिटनेस और बगैर अनुमति वाले वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें