फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से चिकित्सक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद/सीतापुर। खैराबाद कस्बे में एक चिकित्सक की डेंगू के चलते मौत हो गई। उसका लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में कई दिनों से इलाज चल रहा था। इस मौत के बाद मोहल्लेवासियों में गंदगी को लेकर आक्रोश व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व कस्बे के माखूपुर मोहल्ला के डॉ. पंकज श्रीवास्तव को बुखार आने पर डेंगू के लक्षण प्रतीत हुए। निजी चिकित्सालय में जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद उसे बीसीएम खैराबाद में भर्ती कराया गया था। भतीजे उत्कर्ष श्रीवास्तव ने बताया कि इलाज के दौरान प्लेटलेट्स लगातार गिरती रही। उसके बाद लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर भी बराबर प्लेटलेट्स गिरती रही। इसी बीच उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था।
उत्कर्ष का कहना है वहां पर प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था। इसके बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को डॉ. पंकज का शव खैराबाद पहुंचा तो सभी की आंखें नम थी। माखुपुर के पूर्व सभासद ओमप्रकाश बक्शी का कहना है कि नगर पालिका व स्वास्थ्य विभाग कस्बे की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

चारों तरफ गंदगी का अंबार है। कई बार नगर पालिका से शिकायत भी की गई। इसके बावजूद साफ-सफाई व दवाओं का छिड़काव नहीं किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव से डेंगू से हुई मौत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें