जनसुनवाई करतीं महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी। स्रोत : जिला प्रशासन
सीतापुर। सदर तहसील सभागार में शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने जनसुनवाई की। इस दौरान महिला उत्पीड़न के 29 मामले आए। उन्हाेंने सभी मामलों में पुलिस को प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद सुजीता कुमारी लहरपुर पहुंचीं। वहां उन्होंने महिला जन चौपाल का आयोजन किया। इसमें सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को लाभ लेने के लिए जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी में भेद न करें। बेटियां किसी से कम नहीं होतीं। उन्होंने ब्लॉक परिसर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर का निरीक्षण किया। इसके बाद तीन गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। दो बच्चों का अन्नप्राशन कर महिलाओं को फल, सब्जियां, व अन्य सामग्री वितरित की।