अंबेडकरनगर। आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में जिले की पुलिस विभाग ने बाजी मारी है। प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने पर एसपी ने पुलिसकर्मियों को बधाई दी। कहा कि इसी तरह से आगे भी आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता दिखाएं। यह काम सभी को मिल जुलकर करना है।
आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के बेहतर निस्तारण के लिए अंक दिया जाता है। इसी क्रम में नवंबर में प्राप्त शिकायतों में अंबेडकरनगर जिले को 115 अंक में से 115 अंक प्राप्त हुआ। जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला।
इस उपलब्धि के लिए एसपी डॉ. कौस्तुभ ने आईजीआरएस पोर्टल पर तैनात पुलिसकर्मियों के प्रयासों की सराहना की। कहा कि इसी जज्बे के साथ आगे भी काम करते रहना है। जो भी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त हो उसके गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए सभी मिलकर प्रयास करें।