फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं बेपटरी, सिलेक्ट्रा मशीन खराब

Tue, 04 Aug 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डाॅ. अनुपम के इंतजार में बैठे मरीज। - संवाद 
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में दो में से एक सिलेक्ट्रा मशीन खराब होने के कारण खून से जुड़ी लगभग 20 से अधिक जांचें (लिवर, किडनी, कोलेस्ट्रॉल आदि) प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


पैथोलॉजी में अमूमन दोनों मशीनों के जरिए रोजाना 350 से 400 मरीजों की जांच की जाती है, लेकिन पिछले दो दिनों से एक ही मशीन के भरोसे काम चलने के कारण अत्यधिक लोड बढ़ गया है।
सोमवार को बढ़े दबाव के चलते सुबह 11 बजे ही सैम्पल लेना बंद करना पड़ा। जिससे केवल करीब 300 मरीजों की ही जांच संभव हो सकी।

समय सीमा समाप्त होने और कोटा पूरा होने का हवाला देकर रोहित और उपेंद्र समेत कई अन्य मरीजों को बिना जांच के ही अगले कार्य दिवस पर आने कहकर वापस लौटा दिया गया। मशीन खराब होने और समय पर जांच न हो पाने के कारण दूर-दराज से आए मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें