फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे को खुली ओपीडी, 460 मरीज आए

Sun, 09 Oct 2016 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अस्पताल में लगी मरीजों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद जिले में रविवार को भी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी खोली गई। जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ऐसा पहला मौका है, जब छुट्टी के दिन ओपीडी खोली गई हो।
विज्ञापन


पहले दिन 460 मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया। बदलते मौसम में बुखार व डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रविवार के दिन भी सामान्य दिनों की तरह अस्पतालों में ओपीडी खोलने के निर्देश हैं। 

अभी तक जिला अस्पताल व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार व छुट्टी के दिनों में ओपीडी बंद रहती थी। केवल इमरजेंसी सेवा ही मिलती थी। इधर बदलते मौसम में बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


छुट्टी के दिनों में ओपीडी बंद होने से मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों व प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। मरीजों की इस समस्या को देखते हुए शासन ने रविवार व छुट्टी के दिन भी बुखार के मरीजों के लिए ओपीडी खुली रखने के निर्देश दिए।

शासन के निर्देश के बाद सीएमओ ने जिला अस्पताल व 19 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में ओपीडी खोलने के निर्देश दिए। रविवार को अस्पताल में आने वाले मरीजों की इंट्री के लिए अलग से रजिस्टर तैयार किया गया।

रविवार को जिले के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी खोली गई। बुखार के पीड़ित मरीजों की जांच कर दवा दी गई। पहले दिन 460 मरीज सरकारी अस्पतालों में पहुंचे और ओपीडी में जांच कराई। वहीं लोगों ने इस व्यवस्था को काफी सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें