फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालात बेकाबू, डेंगू के तीन और मरीज मिले

Sun, 09 Oct 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
mosquito - फोटो : demo
विज्ञापन
डेंगू तेजी से पांव पसारता जा रहा है। रविवार को दो महिलाओं समेत तीन और मरीज डेंगू की चपेट में आ गए। महिला को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दूसरे को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टर पैथालॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


 शहर के कजियारा निवासी कय्यूम अंसारी सदर एसडीएम दीपेंद्र यादव के अर्दली हैं। कय्यूम की पत्नी रेहाना बेगम को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। प्राइवेट चिकित्सक ने जांच के बाद डेंगू की पुष्टि की, उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया।

वहीं इमलिया सुल्तानपुर के कुरका निवासी राम आसरे की पत्नी विद्या देवी (35) को एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। जांच में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि की। विद्या की प्लेटलेट्स 54 हजार के करीब हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। रामकोट कस्बा निवासी प्रदीप कुमार (25) को भी बीते एक    सप्ताह से बुखार आ रहा है। परिवार ने प्रदीप को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। प्लेटलेट्स 41 हजार के करीब निकलीं। प्राइवेट डॉक्टर ने उसे शनिवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें