फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरपुर में जनाती-बाराती भिड़े, दुल्हन समेत तीन लोग जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को आई बरात की खुशियों में खलल पड़ गया। मामूली बात को लेकर उपजे विवाद के बाद जनाती-बराती में भिड़ंत हो गई। जमकर मारपीट हुई, इससे दुल्हन समेत तीन लोग घायल हो गए। काफी प्रयास के बाद विवाद को शांत कराया जा सका। रात से लेकर सुबह तक कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते का दौर चलता रहा लेकिन बात नहीं बन सकी। बिन दुल्हन के ही बरात लौट गई। लड़की की मां ने दूल्हे के पिता समेत दस लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लहरपुर इलाकेे के गौरिया प्रहलादपुर निवासी बदलू की पुत्री बबली उर्फ परबत्ता का निकाह लखीमपुर निवासी बाबू के पुत्र छोटू के साथ तय हुआ था। गुरुवार को बरात आई थी। बताते हैं कि किसी रिवाज के तहत दूल्हे को घर में बुलाया गया। उसके साथ कुछ लोगों को ही आने के लिए कहा गया था लेकिन दूल्हे के साथ कई लोग पहुंच गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई, इससे निकाह की खुशियों में खलल पड़ गया।
विवाद घर की दहलीज से कोतवाली की चौैखट तक जा पहुंचा। पुलिस मौके पर पहुंची। मारपीट में घायल लोगों का अस्पताल में मेडिकल कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। पुलिस के सामने रात से लेकर सुबह तक सुलह-समझौते का दौर चलता रहा लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई।
विज्ञापन

वहीं इस मामले में दुल्हन की मां शहीदुन के अनुसार मारपीट में उनकी बेटी बबली, रवि पुत्र राजू, नेहा पत्नी दीपक को चोटें आईं हैं। पुलिस को तहरीर देकर ससुरालीजनों पर दहेज में बाइक, डबल बेड, चेन की मांग पूरी न होने पर मारपीट करने, निकाह से मना करने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में दूल्हे केे पिता बाबू, मां लक्ष्मी, चुन्ना, करन, राकेश, पवन और चार अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अनिल पांडेय ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। जांचकर कार्रवाई होगी।
24 घंटे से दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का दौर चल रहा है, कई बार बात बनती हुई लगी फिर बनते-बनते टूट गई। आखिर में दूल्हे के पिता समेत दस लोगों पर केस भी हो गया लेकिन इसके बावजूद शुक्रवार दोपहर दूल्हा कोतवाली में दुल्हन से निकाह की बात पर अड़ा है। उसका कहना था कि दोनों पक्ष पुराने रिश्तेदार हैं। उसे ये रिश्ता कुबूल है। निकाह जरूर करेगा। दुल्हन को घर लेकर जाएगा। दोनों पक्ष कोतवाली में थे। बातचीत के जरिये विवाद का पटाक्षेप कराने की कोशिश अब भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें