फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता ने महिला संग की छेडख़ानी, विरोध में पति पर किया फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर की सीमा से सटे एक मोहल्ला निवासिनी महिला के घर में घुसकर सपा नेता ने शराब के नशे में अभद्रता कर छेड़खानी की। पति के विरोध करने पर रिवॉल्वर से फायरिंग की लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में आरोपी सपा नेता, उसके ड्राइवर समेत तीन लोगों पर हत्या के प्रयास, छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के कैप्टन मनोज पांडेय चौक निवासी संतोष प्रजापति समाजवादी पार्टी का नेता है। रामकोट इलाके के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला के अनुसार होली के दिन वह घर पर अकेेली थी। उसके पति बाहर गए थे, इस बीच शराब के नशे में संतोष, शहर के पांडेय चौराहा निवासी अमर गेहार, संतोष का ड्राइवर अनूप उसके घर में घुस आए।
आरोप है कि इसकेे बाद सपा नेता और उसके साथियों ने अभद्रता शुरू कर दी। मना करने पर छेड़खानी की। इसी दरम्यान महिला का पति घर पर आ गया। उसने घटना देख विरोध किया। आरोप है कि इस पर संतोष ने रिवॉल्वर से पति पर फायरिंग कर दी लेकिन वह बच गए। इसके बाद हवाई फायरिंग करते और धमकाते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गुरुवार की देर शाम तीनों लोगों पर छेड़खानी, हत्या के प्रयास, घर में घुसने आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। एसओ रामकोट ओपी राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रथम दृष्टया मामला सही लग रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी नॉर्थ मधुवन सिंह ने बताया कि एक महिला ने संतोष प्रजापति और दो अन्य लोगों पर घर में घुसकर छेड़खानी, फायरिंग करने का आरोप लगाया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें