फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज से डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की शुरुआत

Wed, 19 Jun 2024 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले को बुधवार को पहली डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक की सौगात मिलने जा रही है। यह क्लीनिक खैराबाद विकास खंड के भिमरी गांव में खुलेगी। इस डिजिटल क्लीनिक में महंगी से महंगी जांचें बेहद कम शुल्क पर होंगी।
विज्ञापन

वहीं, दूर बैठे विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों की रिपोर्ट देखकर वीडियो कॉल पर चिकित्सीय परामर्श देंगे। वहीं, गंभीर रोग होने पर विशेष चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जाएगा। डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक के सीईओ संजय कुमार ने बताया कि लखनऊ के पिपरसंड गांव में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में इस तरह की क्लीनिक की शुरुआत की थी। यह प्रयोग सफल रहा।
प्रदेश सरकार के साथ 3500 करोड़ के निवेश को लेकर इस संबंध में एमओयू किया है। अब सीतापुर के खैराबाद में यह क्लीनिक भिमरी गांव में खुलने जा रही है। यह प्रदेश की दूसरी क्लीनिक होगी। बुधवार को दोपहर 12 बजे इसका शुभारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से ग्रामीणों को बेहद सस्ती दरों पर ऑनलाइन विषेशज्ञ चिकित्सकों के जरिये बेहद सस्ती प्राथमिक चिकित्सा परामर्श व मौके पर तीन से पांच ब्लड टेस्ट रिपोर्ट और मेडिसिन उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें