फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस की खरीदारी से बाजार गुलजार

विज्ञापन
लालबाग बाजार में खरीददारी करती महिलाएं। - संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को भी धनतेरस की खरीदारी से बाजार गुलजार रहा। शगुन के तौर पर खरीदारी करने के लिए लोग भारी संख्या में बाजार पहुंचे। बर्तन की दुकानों के साथ ही आभूषणों, दोपहिया वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर दिनभर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान जिले में लगभग 17 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

धनतेरस पर शनिवार के बाद रविवार को भी लोगों ने खरीदारी की। शहर की बाजार में दिन चढ़ने के साथ भीड़ बढ़ती चली गई। बर्तन की दुकानों व आभूषण विक्रेताओं के यहां सर्वाधिक भीड़ नजर आई। सराफा व्यवसायियों के मुताबिक चांदी निर्मित डॉलर नोट व सिक्के लोगों की पहली पसंद रहे। तमाम लोगों ने चांदी के गणेश-लक्ष्मी भी खरीदे। सराफा बाजार में जिलेभर में करीब दो करोड़ की बिक्री होने का अनुमान है। ऑटोमोबाइल्स बाजार में भी दिन भर रौनक नजर आई। जिले में रविवार को भी लगभग 200 बाइकें बिकीं। जिले भर में एक करोड़ से अधिक दोपहिया वाहन व इतनी ही कीमत के चार पहिया वाहन बिकने का अनुमान है।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीद भी खूब हुई। परंपरानुसार लाई, खील व चीनी की कुल्हियों की भी खरीदारी ग्राहकों ने की। देर रात तक बर्तन, आभूषण, श्रीगणेश-लक्ष्मी, कपडे़ और पूजन सामग्री की दुकानें ग्राहकों से भरी नजर आईं। इसके अतिरिक्त जिले के बिसवां, महमूदाबाद, लहरपुर, सिधौली, मिश्रिख तहसीलों समेत अन्य ग्रामीण अंचलों में भी मोटरसाइकिल के शोरूमों, आभूषण व बर्तन की दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर जमकर खरीदारी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें