फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धनतेरस में बाजार पर धन बरसा, 160 करोड़ का कारोबार

Sun, 19 Oct 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग।
विज्ञापन
सीतापुर। धनतेरस पर बाजार में खूब धन वर्षा हुई। जीएसटी स्लैब घटने का असर दिखा। इससे कारोबार में करीब 20 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया। इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, बर्तन, सराफा व कपड़ा आदि की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। 47 करोड़ से अधिक के वाहन बिक गए। जिले मेें धनतेरस पर करीब 160 करोड़ के कारोबार होने का अनुमान है। रविवार को भी धनतेरस के शुभ मुहूर्त होने के कारण बाजार ग्राहकों से गुलजार रहेंगे।
विज्ञापन


धनतेरस के दिन घर पर कोई नई वस्तु लाना शुभ माना जाता है। इसका असर भी दिखा। शहर में शनिवार सुबह 10 बजे दुकानें खुलते ही गहमागहमी बढ़ने लगी। खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजे के बाद से शुरू हुआ। इसके बाद बाजार में रौनक बढ़ती गई। दोपहर दो बजे के बाद दुकानों पर ग्राहक पहुंचे तो काफी गहमागहमी नजर आई। आलम यह रहा कि लालबाग बाजार में पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। किसी ने बर्तन खरीदा तो कोई चांदी का सिक्का या फिर नया वाहन अथवा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदने में व्यस्त दिखा। देर रात बाजार में खरीदारी का दौर चला।


ढाई हजार दोपहिया वाहन बिके

धनतेरस पर शनिवार पड़ने की वजह से अधिकांश लोग नया वाहन लेने में कतराते रहे। इसके बाद भी वाहन बाजार में रौनक दिखाई दी। शहर के आंख अस्पताल मार्ग स्थित हीरो बाइक के शोरूम के संचालक अनमोल अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस पर 150 बाइकें बिकीं। शनिवार की वजह से 120 बाइकें एक दिन पहले ही बिक गई थीं। रविवार को भी एडवांस बुकिंग कराने वाले लोग बाइकें लेने आएंगे। एमबी बजाज के संचालक आशीष अग्रवाल ने बताया कि 20 बाइकें ग्राहकों को दी गईं। जिलेभर में करीब ढाई हजार दोपहिया वाहनों की बिक्री से 22 करोड़ रुपये के कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन



20 करोड़ के बिक गए चार पहिया वाहन

महिंद्रा शोरूम के मैनेजर वामिक खान के मुताबिक धनतेरस पर 40 गाड़ियों की डिलीवरी हुई है। मारुति शोरूम के मैनेजर अमन चौधरी ने बताया कि 65 गाड़ियां बिकीं। बुकिंग कराने वाले कई ग्राहकों ने रविवार को गाड़ी लेने की बात कही है। हुंइई शोरूम के मैनेजर नदीम अली ने बताया कि 50 गाड़ियां बिकी। जिले में करीब 200 चार पहिया वाहन बिके हैं। करीब 25 करोड़ रुपये का हुआ है।



24 करोड़ के बिके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण

शहर का इलेक्ट्रॉनिक बाजार दिनभर ग्राहकों से गुलजार रहा। यहां पर कई ऑफर भी दिए जा रहे थे। व्यापारी संदीप जैन ने बताया कि एलईडी, मोबाइल और वॉशिंग मशीन की डिमांड ज्यादा रही। इसके अलावा फ्रिज, मिक्सी, प्रेस आदि की बिक्री भी हुई। जिले में करीब 24 करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण की बिक्री होने का अनुमान है।



कपड़े की दुकानें भी रहीं गुलजार
कपड़ा बाजार भी से गुलजार रहा। लड़कों ने जींस व शर्ट के अलावा कुर्ता-पजामा ज्यादा खरीदा। महिलाओं ने साड़ी, लहंगा चुन्नी, सलवार सूट आदि की जमकर खरीदारी की। व्यापारी कुशाग्र सहगल ने बताया कि एक हजार से लेकर दो हजार रेंज तक की साड़ी ज्यादा बिकीं। लड़कियों की पहली पसंद फैन्सी सलवार सूट, लहंगा चुन्नी व जींस-टॉप रहा। जिले में करीब 15 करोड़ का कपड़ा कारोबार हुआ है।



बर्तनों की दुकानों पर दिन भर रही भीड़
बर्तन बाजार में ग्राहकों की आवाजाही से दिन भर गहमागहमी बनी रही। लालबाग बाजार से लेकर चुंगी चौकी और रेलवे स्टेशन तक तमाम बर्तनों की दुकानें लगी थी। हर दुकान पर भीड़ दिखाई दी। यहां दस रुपये से लेकर आठ हजार तक के बर्तन लोगों ने खरीदे। बर्तन बाजार में फैन्सी ग्लास, कटोरी, मग, थाली, बाल्टी सहित अन्य क्रॉकरी की खूब बिक्री हुई। व्यापारी कोमल ने बताया कि जीएसटी घटने से कारोबार में इजाफा हुआ है। जिले में करीब 34 करोड़ के बर्तन की बिक्री हुई है।



सोने से ज्यादा बिकी चांदी

सर्राफा बाजार में सोने-चांदी पर रिकॉर्ड महंगाई के बाद भी धनतेरस की रौनक नजर आई। गौतम सहगल ने बताया कि चांदी का सिक्का, पायल, बिछिया ग्राहकों की पहली पसंद रहे। ज्यादातर ग्राहकों ने सोने की अपेक्षा चांदी का सामान अधिक खरीदा। राजेश सहगल ने बताया कि ग्राहकों की संख्या नहीं घटी पर महंगाई के चलते आभूषणों का वजन जरूर कम हो गया। जो ग्राहक 20 ग्राम का चंदी का सिक्का खरीदता था उसने 10 ग्राम का खरीदा। जिले में करीब 10 करोड़ सोना-चांदी बिक्री होने की उम्मीद है।



खील-बतासे व झाडू की हुई बंपर बिक्री
धनतेरस पर झाडू खरीदने की मान्यता है। इससे झाडू की खूब बिक्री हुई। वहीं, दीपावली के दिन गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना में बताशा व खील प्रयोग में लाई जाती है। इसको लेकर शहर में जगह-जगह पर दुकानें सजी थी। लोगों ने गणेश लक्ष्मी की मूर्ति खरीदने के बाद बताशा व खील की दुकान पर पहुंचकर खील खरीदी। इसके अलावा माला, अगरबत्ती, मोमबत्ती की बिक्री भी खूब हुई। जिले में करीब 28 करोड़ रुपये का यह कारोबार हुआ है।


महिलाएं बोलीं, जीएसटी घटने से खूब की खरीदारी
शहर के बाजार में धनतेरस की खरीदारी करने निकली मीनू कपूर ने बताया कि कई वर्षों बाद इतनी भीड़ नजर आई है। जीएसटी घटने का असर है। उन्होंने बताया कि इस धनतेरस पर खूब खरीदारी की है। शोभना मेहरोत्रा ने कहा कि इस बार शहर के बाजार में काफी रौनक है, अच्छा लग रहा है। कई साल बाद इतनी भीड़ देखी है। जीएसटी घटने से कई वस्तुओं पर कीमतें कम होने का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें