सीतापुर। दिवाली पर जिलेवासियों को भरपूर बिजली मिलेगी। 24 घंटे आपूर्ति के लिए अफसरों ने तैयारियां कर ली है। फॉल्ट होने पर आधे घंटे में इसे दुरुस्त किया जाएगा। इसको लेकर अफसरों की ड्यूटी लगा दी गई है।
रविवार व सोमवार को पूरे जिले में बेहतर आपूर्ति के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। अधीक्षण अभियंता ललित कृष्ण ने बताया कि प्रत्येक उपकेंद्र की समीक्षा की गई है, जिन इलाकों में अधिक फॉल्ट आता है। उन उपकेंद्र पर विशेष ध्यान दिया गया है।
प्रत्येक उपकेंद्र पर दो से तीन गैंग तैनात रहते है। इसके अलावा एक अतिरिक्त गैंग तैनात किया गया है। यह फॉल्ट की शिकायत मिलने पर आधे घंटे के अंदर इसे दुुरुस्त करेगा। इसकी मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम की तरफ से की जाएगी। प्रत्येक एसडीओ शिकायत मिलने पर निस्तारण करवाकर कंट्रोल रूम को जानकारी भी देंगे।
फॉल्ट होने पर इन नंबरों पर दर्ज कराएं शिकायत
शिकायत हेल्पलाइन नंबर-1912
कंट्रोल रूम नंबर-9415901150