फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बांग्लादेश से नैमिषारण्य दर्शन को आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत, 120 श्रद्धालुओं का दल आया है

Tue, 06 Jan 2026 11:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

बांग्लादेश से नैमिषारण्य दर्शन को आए श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ह्रदयाघात से मौत होने की आशंका है। बांग्लादेश से 120 श्रद्धालुओं का दल नैमिषारण्य आया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में नैमिषारण्य दर्शन को आए बांग्लादेशी श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से सोमवार को मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण ह्रदयाघात हो सकता है। पोस्टमार्टम के बाद इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बांग्लादेश से 120 श्रद्धालुओं का दल आया है।

विज्ञापन


बांग्लादेश के याकूबपुर दागन भुइया अयकुबपुर निवासी सुकुमार शुत्रोधर (58) अपने पुत्र बिजोय शुत्रोधर व अन्य 118 श्रद्धालुओं के साथ नैमिषारण्य दर्शन करने आए थे। यह दल 18 दिसंबर को भारत आया था। सोमवार को सभी लोग नैमिषारण्य पहुंचे। इस दौरान सुकुमार शुत्रोधर की तबीयत खराब हो गई। उनके पुत्र बिजोय ने स्थानीय चिकित्सक को दिखाया। 

इसके बाद हालत में कुछ सुधार हुआ। देर रात अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हुई। फिर हालत बिगड़ती ही चली गई। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार, ह्रदयाघात से मौत होने की आशंका है। उनके पुत्र ने पुलिस को पत्र देकर पोस्टमार्टम का अनुरोध किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनके पिता की मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें