फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तीन करोड़ से अधूरे कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव । इलाके में अधूरे विकास कार्यों को तीन करोड़ रुपये खर्च कर रफ्तार से पूरा कराया जाएगा। इसके लिए सोमवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में तीन करोड़ रुपये का बजट प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक से बगैर सूचना दिए गैर हाजिर 13 पंचायत सचिवों का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश भी बीडीओ ने दिए।
विज्ञापन

विकास खंड सभागार में सोमवार क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुख्य अतिथि कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी की शिकायत उन तक नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी क्षेत्र में ईमानदारी से जनता में समन्वय स्थापित कर काम करें। खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी ने जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जी रामजी योजना के बारे में बताया कि पहले इसमें 100 दिन का रोजगार मिलता था अब 125 दिन के रोजगार की गारंटी है।
उन्होंने वित्तीय वर्ष 2025-26 का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। जिसके अनुसार 15 वां वित्त अनटाइड 15 वां वित्त टाइड, राज्य वित्त में कुल 13 करोड़ 80 लाख 34 हजार 268 रुपये के सापेक्ष 12 करोड़ 66 लाख 56 हजार 395 रुपये व्यय हुए हैं। अधूरे कार्यों के लिए लगभग तीन करोड़ के बजट का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख रामदेवी, कमलेश वर्मा, प्रधान संघ अध्यक्ष कुलदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य अर्जुन लाल, अमित भार्गव व क्षेत्र के बीडीसी, प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें