फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जमीन होने के बाद भी 42 वर्षो से अटका बस अड्डा

Thu, 27 Nov 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां । कस्बे में जमीन चिह्नित होने के 42 साल बाद भी परिवहन निगम के प्रस्तावित बस अड्डे का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो सका है। परिवहन निगम ने जमीन पर बस बस अड्डा बनने का बोर्ड लगवा कर छोड़ दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वह विभाग के जिम्मेदारों से बात करते हैं तो वह लोग जमीनी विवाद का हवाला देकर चुप्पी साध लेते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्रीय लोगों की मांग पर वर्ष 1980 में बस अड्डा बनाने के लिए परिवहन विभाग ने मंजूरी दी थी। इसके लिए ग्राम पंचायत की 12 बीघा जमीन परिवहन निगम के नाम दर्ज हो गई। जमीन मिलने के बाद भी विभाग की तरफ से बस अड्डा का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो खाली पड़ी अधिकांश जमीन पर लोगों ने अतिक्रमण कर कब्जा कर लिया। दो साल पहले विभाग ने प्रशासन की सहायता से अतिक्रमण हटवाते हुए जमीन अधिग्रहीत कर ली। इसके चारों ओर पिलर का निर्माण कराते हुए कंटीले तार लगाकर दिए गए।
अधिवक्ता राकेश कुमार ने बताया कि वह रोजाना मिश्रिख के लिए आवागमन करते हैं। बसों के ठहराव का स्थान निश्चित नहीं है। चालक की जहां मर्जी होती है, वहां पर वह बस रोक देता है। इस लिए हर रोज बस पकड़ने के लिए परेशान होना पड़ता है। पंकज यादव भी दफ्तर जाने के लिए अप-डाउन करते हैं। यहां से लखनऊ, दिल्ली, हरदोई, सीतापुर मुख्याल, मिश्रिख, महोली आदि स्थानों के लिए जाने के लिए कई लोग रोडवेज बसों पर निर्भर हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें