फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ससुराल आए युवक की धारदार हथियार से हत्या

Thu, 27 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कमलापुर के निजामबाद गांव में बुधवार को ससुराल आये युवक पर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन उन्हें गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उनको लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतका की पत्नी की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महोली निवासी मनीष बाजपेयी (28) मंगलवार को निजामबाद स्थित ससुराल आए थे। बुधवार को वह अपनी पत्नी काजल के साथ घर वापस जा रहे थे। इस दौरान गांव के बाहर उन्हें रोककर कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पत्नी ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर भाग निकले। गंभीर हालत में मनीष को पहले सीएचसी और फिर लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां देर शाम इलाज के दौरान मनीष की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष इतुल चौधरी ने बताया कि घटनास्थल जाकर जांच की गई है। परिजनों के बयानों को भी दर्ज किया जा रहा है। घटना के पीछे क्या कारण है फिलहला इसका पता नहीं चल पाया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें