खैराबाद। कोरोना, मलेरिया के बाद अब जिले में डेंगू ने भी दस्तक दे दी है। सीएचसी खैराबाद के एक चिकित्सक समेत चार लोगों में डेंगू के लक्षण दिखे हैं। इन मरीजों की लगातार प्लेटलेट्स कम हो रही है।
सीएचसी खैराबाद के डॉ. अनिल कुमार पंकज इसकी चपेट में आ गए हैं। उन्होंने प्राइवेट लैब में जांच कराई। जिसमें प्लेटलेट्स महज 79 हजार मिली है। डॉ. खुद कह रहे हैं लगातार प्लेटलेट्स कम होना मतलब डेंगू है।
इसी प्रकार मसवासी टोला निवासी मोहम्मद आमिर इनकी प्लेटलेट्स 61 हजार, कस्बाती टोला निवासी नूरउल हसन इनकी प्लेट लेट्स 75 हजार, असलम कस्बाती टोला इनकी प्लेटलेट्स 69 हजार मिली है।
सीएससी इंचार्ज डॉ. रमाशंकर यादव का कहना है कि जिन मोहल्लों से यह जानकारी मिली है। वहां पर शीघ्र ही टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। अभी किसी भी मरीज को डेंगू होने की पुष्टि नहीं हुई है। चिकित्सकों का कहना है अगर आप को तेज बुखार, भूख न लगना, हाथ पैरो दर्द व जोड़ों में दर्द होना। इसके अलावा कमजोरी लगना, जी मचलाना यह लक्षण दिखाई दे तो तत्काल डेंगू की जांच कराएं।