फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लहरपुर में डेंगू का मिला मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। वायरल फीवर के साथ संक्रामक रोग लगातार फैल रहा है। लहरपुर कस्बे के मोहल्ला बदायूं टोला में एक युवक डेंगू से संक्रमित मिला। उसका इलाज लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। मेडिकल कॉलेज ने इसकी सूचना सीएचसी अधीक्षक को दी है। अब स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में छिड़काव कराने की बात कह रही है।
विज्ञापन

अजय कुमार (20) धार्मिक पूजा पाठ करते हैं। लखनऊ में अपने चाचा आचार्य हर किशन शास्त्री के साथ पूजन कर रहे थे। आठ सितंबर को तेज बुखार होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां डेंगू की पुष्टि होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज के गांधी वार्ड में भर्ती कराया गया। लखनऊ से डेंगू की सूचना लहरपुर सीएचसी अधीक्षक को भेजी गई।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बदायूं टोला उनके आवास पर भेजकर परिजनों की जांच करवाकर स्लाइड बनवाई। परिजनों को दवाइयां दी गई। अधीक्षक डॉ. आनंद मित्रा ने बताया कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को पत्र भेजकर सफाई और छिड़काव कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें