फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घट रहा संक्रमण, आठ मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना संक्रमण घटने लगा है। शनिवार को जिले में आठ लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 96 पहुंच गई है।
विज्ञापन

फरवरी माह में कोरोना के मामलों में रोजाना उतार चढ़ाव आ रहा है। शुक्रवार को 39 लोग संक्रमित मिले थे। शनिवार को इनकी संख्या घटकर महज आठ पर आ गई है। यह केस शहर से लेकर गांव व कस्बों में आए है। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 96 पहुंच गई है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया कि 13 मरीज लखनऊ व अन्य जनपदों में भर्ती हैं। 83 मरीज होम आइसोलेट है। पिछले एक माह में 2868 लोग इलाज पाकर स्वस्थ हो चुके है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया जिले में अब संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है। फिर भी प्रोटोकॉल का पालन करते रहना जरूरी है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को लगी दूसरी डोज
आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 15 से 18 वर्ष के आयु के छात्र-छात्राओं को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज शनिवार को लगवाई गई। प्रधानाचार्य रामनिवास सिंह ने बताया कि 5 जनवरी को 15 से 18 वर्ष आयु के सभी छात्रों को प्रथम डोज लगवाई गयी थी। 250 छात्रों को दूसरी डोज का टीकाकरण शनिवार को करवाया गया है।
टीकाकरण कैम्प में प्रतीक्षा सिंह, रचना राजपूत, विद्यालय के आचार्य ज्ञानेन्द्र शुक्ल, विनीत शुक्ल, नैपाल सिंह, पवन गुप्ता द्वारा टीकाकरण में सहयोग किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें