फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में युवक की बिगड़ी हालत, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसवां (सीतापुर)। रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद कोतवाली आए एक युवक की देर रात हालत बिगड़ गई। इससे पुलिस के होश उड़ गए। जिला अस्पताल लाते समय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बिसवां इलाके के मोहल्ला मास्टर कालोनी निवासी रवि त्रिवेदी (30) का बिसवां के ही मोहल्ला सरावंगी टोला निवासी लकी नाग से शुक्रवार को बड़े चौराहे पर पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। विवाद करते हुए दोनों पक्ष कोतवाली गेट पर आ गए। इसकी सूचना पाकर होमगार्ड और सिपाही दोनों पक्षों को कोतवाली ले आए, जहां पर रात में कोतवाली में रखा गया।
देर रात रवि की हालत बिगड़ गई। इसकी सूचना मिलते ही बिसवां पुलिस के होश उड़ गए। मामले से अफसरों को अवगत कराते हुए पुलिस रवि को लेकर बिसवां सीएचसी पहुंची, जहां पर इलाज किया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह पुलिस युवक को लेकर जिला अस्पताल जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मृतक के परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। मृतक की मां ने शुक्रवार को तहरीर दी थी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों की माने तो मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। लिहाजा विसरा प्रिजर्व किया गया है। जांच के लिए भेजा जाएगा।
मारपीट के बाद युवक को लाया गया था कोतवाली
सीओ बिसवां सुशील कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर आरोपी लकी नाग के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर बिसवां इंद्रजीत सिंह ने बताया कि मारपीट के बाद युवक कोतवाली आया था। हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हुई है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें