बेहटा (सीतापुर)। कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र में मजदूूरी करने गए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर परिजन महाराष्ट्र गए और शव को लेकर आए। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। शरीर पर चोटों के भी निशान पाए गए है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
तंबौर इलाके के बेलहा दरियाना गांव निवासी रोहित (22) पुत्र सोहनलाल दो अगस्त को थाना रेउसा के मधवापुर निवासी ठेकेदार विनय कुमार के साथ महाराष्ट्र में गन्ना क्रेशर पर काम करने गया था। बताते हैं कि 11 अक्तूबर को युवक की महाराष्ट्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि 10 अक्तूबर की रात को भाई से फोन पर बात हुई थी। तब उसे कोई समस्या नहीं थी। 11 अक्तूबर को 11 बजे के ठेकेदार विनय के भाई ने घर पर फोन कर बताया कि रोहित काम करते वक्त गिर गया है, उसे चोट लग गई है।
थोड़ी देर बाद बताया कि मौत हो गई है। परिवार के लोग मौके पर गए और शव लेकर घर आए। परिजनों का आरोप है कि घर पर शव आने के बाद देखा गया तो शरीर पर चोट के एक भी निशान नही थे। गले में सूजन थी। आरोप है कि गला दबाकर हत्या की गई है। हत्या की आशंका को लेकर परिजनों ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसओ तंबौर सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि मामला महाराष्ट्र का है। तहरीर मिली है, जांच की जा रही है।