फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: तालाब में डूबने से बालक की मौत

Sat, 18 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिधौली (सीतापुर)। बीबीपुर गांव में शनिवार को तालाब में डूबने से छात्र की मौत हो गई। गांव निवासी रितिक (8) धनपत जूनियर हाईस्कूल में कक्षा एक का छात्र है। स्कूल से लौटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ खेलते हुए गांव स्थित तालाब के पास पहुंच गया।
विज्ञापन

तालाब से मिट्टी निकालते समय वह अचानक फिसलकर गहरे पानी में चला गया। साथ में मौजूद बच्चों ने शोर मचाया तो ग्रामीण तालाब के नजदीक पहुंचे और बालक को बाहर निकाला।
परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तालाब के चारों ओर सुरक्षा प्रबंध करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें