फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिष धाम मेडिकल स्टोर संचालक के विरुद्ध केस दर्ज

Sat, 18 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख के अटवा स्थित नैमिष धाम मेडिकल स्टोर के संचालक शिवम के विरुद्ध शनिवार को औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने केस दर्ज कराया है। शिवम पर नैमिषारण्य थाने में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर औषधि विभाग की टीम ने छापा मारा था। वहां 26 हजार कफ सिरप की शीशी नैमिष धाम मेडिकल स्टोर को बेचे जाने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद शासन के निर्देश पर पूरी कार्यवाही की गई।

अटवा बाजार स्थित नैमिष धाम मेडिकल स्टोर पर 11 अक्तूबर को औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने तहसीलदार अजीत कुमार के साथ छापा मारा था। उस दौरान फेंसिपिक टी सिरप के स्टॉक की जांच की गई थी। इसके बाद एसडीएम मिश्रिख के निर्देश पर प्रतिष्ठान को लॉक कर दिया गया था। इसके बाद 12 अक्तूबर को प्रतिष्ठान संचालक शिवम कुमार की उपस्थिति में मेडिकल स्टोर को दोबारा खोला गया।
विज्ञापन


जांच में मेडिकल स्टोर में इस सीरप का स्टॉक मौजूद नहीं मिला। यह भी पता चला कि इस सिरप को सुल्तानपुर के पर्किंसगंज की विनोद फार्मा को बेचा गया था। प्रतिष्ठान संचालक इस खरीद फरोख्त के पूरे कागज नहीं दिखा सके। इस जांच के बाद प्रतिष्ठान को सील कर दिया गया।

इसके साथ 13 अक्तूबर को अयोध्या मंडल की औषधि निरीक्षकों की टीम ने सुल्तानुपर में विनोद फार्मा पर छापा मारा। जांच में पता चला कि नैमिष धाम मेडिकल स्टोर संचालक ने विनोद फार्मा के नाम से फर्जी बिल बनाकर सिरप की बिक्री दिखाई थी। नैमिष धाम मेडिकल स्टोर को विभाग की ओर से नोटिस जारी की गई। औषधि निरीक्षक अनीता कुरील ने बताया कि जांच के आधार पर हरदोई के मल्लावां निवासी शिवम कुमार के विरुद्ध धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में नैमिषारण्य थाने में केस दर्ज कराया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें