खैराबाद (सीतापुर)। बहन के घर गए सचिवालय के एक समीक्षा अधिकारी का गांव के बाहर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला।घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि वह शराब का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जिले के कमलापुर इलाके के रेगामऊ गांव निवासी शिवनाथ (56) मछरेहटा इलाके के परसदा निवासी दामाद राजकमल के साथ सोमवार को खैराबाद के धरैंचा गांव गया था। शिवनाथ सचिवालय के श्रम विभाग के अनुभाग पांच में बतौर समीक्षा अधिकारी तैनात था।
मंगलवार सुबह करीब छह बजे वह गांव के पड़ोस स्थित आम की बाग में चला गया। बाग में संदिग्ध हालात में उसका शव गमछे से लटका मिला। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो लोगों ने तलाश की। शिवनाथ का शव फंदे पर लटका मिला। घटना को लेकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच जांच की। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
थानाध्यक्ष ओपी राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों का पता नहीं चला है। जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।