फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने जागरूकता, फॉगिंग व स्वच्छता के लिए संचालित वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से 31 मार्च तक व दस्तक अभियान 10 मार्च से 24 मार्च तक चलाया जाएगा। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत चिकित्सा विभाग द्वारा दिमागी बुखार से संबंधित रोकथाम व नियंत्रण गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ संचारी रोगों व दिमागी बुखार के प्रकरणों की निगरानी व उपचार की व्यवस्था की जाएगी।
रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन की व्यवस्था के अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में लार्वा रोधी गतिविधियां व फॉगिंग कराई जाएगी। नगर विकास विभाग व पंचायती राज विभाग द्वारा स्वच्छता से संबंधित गतिविधियां चलाई जाएंगी। शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ वेक्टर कंट्रोल की गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। जलाशयों व नालियों की नियमित सफाई, एंटीलार्वा छिड़काव की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जागरूकता के लिए व्यापक अभियान भी चलाए जाएंगे। पशुपालन विभाग द्वारा सरकार पशुपालकों को अन्य व्यवसाय जैसे पोल्ट्री उद्योग को अपनाने के लिए जागरूक व प्रेरित करने के साथ सूकर पालन स्थल पर वेक्टर नियंत्रण व सर्विलांस की व्यवस्था की जाएगी। यथासंभव सूकर बाड़ा मनुष्य की आबादी से दूर स्थापित कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।
दिमागी बुखार के प्रति करेंगे जागरूक
10 मार्च से प्रारंभ होने वाले दस्तक अभियान के विषय में बताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि इसका उद्देश्य दिमागी बुखार से संबंधित जागरूकता बढ़ाने व बचाव और उपचार का संदेश प्रसारित करना है। दस्तक का शाब्दिक अर्थ है दरवाजा खटखटाना। दस्तक एक व्यापक स्वास्थ्य शिक्षा जागरूकता एवं सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार रणनीति है जो लोगों को बचाव एवं सही समय पर उपचार के संदेश पहुंचाकर उन्हें दिमागी बुखार की समस्या से निपटने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अभियान के जरिए दिमागी बुखार संबंधित शिक्षा एवं व्यवहार परिवर्तन के संदेश गांव के हर एक घर और परिवार तक पहुंचाना इस अभियान का लक्ष्य है। अभियान में फ्रंटलाइन वर्कर्स, आशा एवं आंगनबाड़ी घर-घर जाकर उन्हें जागरूक करेंगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गुरुप्रसाद पांडेय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें