फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संदिग्ध हालात में हाईवे किनारे पड़ा मिला युवक का शव

Mon, 19 Jan 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवे के किनारे जलालपुर मोड़ के पास रविवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। युवक की पहचान कटिघरा निवासी रघुवीर कश्यप (32) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रघुवीर शनिवार सुबह अपनी ससुराल जलालपुर जाने के लिए पैदल ही घर से निकले थे। कटिघरा से जलालपुर की दूरी महज तीन किलोमीटर की है। परिजन उनकी तलाश में थे। सीओ नागेंद्र ने बताया कि जलालपुर मोड़ के निकट शव मिला है। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं। रघुवीर की पत्नी रिंकी व पुत्र आदित्य, पुत्री अनामिका इन दिनों जलालपुर में हैं।

ससुरालीजनों के अनुसार रघुवीर सुबह ससुराल आए थे। शाम को वापस अपने घर जाने की बात कह कर निकाले थे। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें