फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बढ़ेगी मिल की दक्षता, बदलेंगे पुराने टरबाइन

Mon, 19 Jan 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल की दक्षता बढ़ेगी। रविवार को डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने अपर मुख्य सचिव चीनी उद्योग व गन्ना विकास विभाग वीना कुमारी को पत्र लिखकर मिल में ढांचागत सुधार की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन


डीएम ने कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की एक छह सदस्यीय टीम से दिसंबर में चीनी िमल की तकनीकी जांच कराई थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर मिल के बॉयलिंग हाउस की दक्षता बढ़ेगी। मिल के पुराने टरबाइन को बदला जाएगा।

डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने चीनी मिल का दिसंबर माह में निरीक्षण किया था। पता चला कि दि किसान सहकारी चीनी मिल की कार्यक्षमता और उत्पादकता अन्य निकटवर्ती जिलों की चीनी मिलों से बेहद कम है।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान को 9 दिसंबर को पत्र लिखकर विशेषज्ञ टीम से चीनी मिल का तकनीकी परीक्षण कराने का अनुरोध किया था। राष्ट्रीय शर्करा संस्थान, कानपुर से प्रोफेसर डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में एक छह सदस्यीय विशेषज्ञ टीम ने 18 व 19 दिसंबर को चीनी मिल पहुंचकर तकनीकी जांच की। टीम ने मिल के महाप्रबंधक पवन कुमार व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें