फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संदना (सीतापुर)। घर से गुरुवार को खरफूस काटने के लिए निकले एक युवक का शव संदिग्ध हालात में गोमती नदी के किनारे स्थित एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। जानकारी होने पर परिवारीजन ने पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संदना थाना क्षेत्र के तेरवा गांव निवासी सुजीत कुमार अर्कवंशी (25) गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे खरफूस काटने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंचा। जिसके बाद उसकी तलाश की जाने लगी। परिवार के लोगों ने पहले उसके मोबाइल नंबर पर फोन किया, लेकिन जब मोबाइल बंद मिला तो उसकी खोजबीन शुरू की।
काफी खोजबीन के बाद सुजीत का शव संदिग्ध हालात में गांव के पूरब गोमती नदी के किनारे स्थित एक शीशम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर मृतक के बड़े भाई सुनील अर्कवंशी का कहना है कि छोटा भाई सुजीत गुरुवार को दोपहर गांव से पूरब अपनी झोपड़ी बनाने के लिए खरफूस इकट्ठा करने के लिए निकला था।
विज्ञापन

जब वह वापस नहीं आया तो तलाश की। शुक्रवार को उसका शव कुछ ग्रामीणों ने गोमती नदी के किनारे एक पेड़ से लटका देखा। जानकारी होने परिवार के लोग पहुंचे। साथ ही पुलिस भी बुलाई गई। मृतक के भाई ने अज्ञात लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
खबर पाकर सीओ अभय प्रताप मल्ल, एसओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना प्रभारी का कहना कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें