फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दधीचि कुंड में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में करीब एक सप्ताह से लापता अधेड़ का शव मंगलवार सुबह मिश्रिख के दधीचि कुंड में उतराता हुआ मिला। कुछ दूरी पर उसका डंडा व अन्य सामान भी मिला है। खबर पाकर पुलिस ने जांच की। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली इलाके के चंदूपुर निवासी दिनेश उर्फ डैनी (52) करीब एक सप्ताह से लापता था। उसके रिश्तेदारों ने पता लगाने की कोशिश की, लेकिन पता नहीं लग सका। मंगलवार सुबह लोग दधीचि कुंड पर परिक्रमा करने गए तो कुंड में शव उतराता मिला। यह देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कुंड से बाहर निकलवाया। शव की पहचान होने के बाद मृतक के परिवार के लोगों को सूचना दी। परिवार में और कोई नहीं है। उसकी ममेरी बहन पहुंची थी। उसके प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना स्थल के करीब से उसके कपड़े आदि मिले हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें