फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में मिला युवक का शव, रस्सी से कसा था गला

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव संदिग्ध हालात में बाग में मिला। युवक का गला रस्सी से कसा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

तंबौर मार्ग घर बनाकर रहने वाले जाबिर की खरौंहा में फर्नीचर की दुकान है। उसकी दुकान पर सोनू (25) नामक युवक काफी समय से काम करता था। शनिवार की रात दुकान स्वामी अपने घर पैतृक रामपुर मथुरा चला गया। दुकान पर काम करने वाला सोनू उसके तंबौर मार्ग के घर पर था। रविवार की सुबह दुकान से कुछ दूर खरौंहा निवासी रग्गी रजक की बाग में सोनू का शव पड़ा मिला। मौके पर पहुंचा फर्नीचर कारोबारी यह नहीं बता सका कि सोनू कहां का रहने वाला है। छानबीन के बाद पुलिस का कहना है कि युवक के बाएं हाथ की हथेली पर मौत का जिम्मेदार स्वयं होना लिखा था। आधी रस्सी युवक के गले में बंधी थी और आधी पेड़ से लटक रही है। इससे आशंका जताई जा रही कि भार अधिक होने की वजह से पेड़ में बंधी रस्सी टूट गई है। रेउसा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें